सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज़ादी के बाद घुमंतू जातियों का बेड़ा गर्क कर दिया तथाकथित सभ्य सनातनी समाज ने

- डॉ बी के लोधी

परंपरागत घुमंतू जातियाँ हिदू धर्म और संस्कृति की रक्षक रही हैं. विलियम बूथ टकर, एक ब्रिटिश ICS अधिकारी ने विमुक्त और घुमंतू जातियों के विकास और कल्याण के बहाने, साउथ अफ़्रीका की तर्ज़ पर साल्वेशन आर्मी का गठन किया था । असल उद्देश्य था इन समुदायों को ईसाईयत में परिवर्तित करना ! तमाम प्रलोभनों के बाद भी विमुक्त और घुमंतू जातियों ने ईसाई धर्म नहीं अपनाया । 
भारत की आज़ादी के बाद ये उम्मीद थी कि इनको मानवीय गरिमा मयस्सर होगी। किंतु अफ़सोस कि अपने जीवन काल में इनके पास रहने का कोई ठौर ठिकाना नहीं है ! कोई बात नहीं ! लेकिन मानवता को शर्मसार करने वाला पहलू यह है कि मरने के बाद न इनके लिए श्मशान है न क़ब्रिस्तान। जिन तंबुओं में ये रहते हैं मृतक को वही गड्ढा खोदकर दफ़ना देते हैं । कुछ ऐसे घुमंतू कबीले हैं जो मृतक को रात के अंधेरे में गधे पर लाद कर दूर दराज के जंगल में दफ़ना आते हैं । 
समाज इन्हें अछूत ही नहीं पैदाइशी अपराधी भी मानता है। अछूत होने के बावजूद ज़्यादातर को न एससी में शामिल किया गया है न एसटी में न ओबीसी में ! अपराध कहीं भी हो ! अपराधी कोई भी हो ! पुलिस इन्हें ही जेल में ठूँस कर अपनी फ़र्ज़ अदायगी को अंजाम देती है । जेल में भी जेल मैन्युअल के अनुसार इनसे शौचालय सफ़ाई का कार्य कराया जाता है । इस पर मा. सुप्रीम कोर्ट ने 03 अक्टूबर 2024 को इसे अमानवीय और असंवैधानिक करार दिया है । 
घनघोर गरीबी, बेबसी, लाचारी, पुलिसिया उत्पीड़न और मुफ़लिसी ने इन्हें ईसाई और इस्लाम मज़हब अपनाने के लिए मजबूर कर दिया है। मैंने हिंदुत्व का राग अलापने वाले वरिष्ठ भाजपाईयों को इस तथ्य से अवगत कराया तो वे डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाने लगे। बारा या बारह समाज के शुरुआत में 12 कबीले थे (W. Crooke-1800) जो अब लगभग 112 कबीलों में बंट गये हैं। उनकी बोली- भाषा, रहन-सहन, संस्कृति सब एक ही है। यह आपस में अपने को 12 वाले कहते हैं। यह कहीं भी हों, बोली से समझ जाते हैं कि यह हमारे कबीले से संबंधित हमारा ही व्यक्ति है और उसकी आव भगत, मान-सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। ये भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तान तक फैले हुए हैं। इनके एक ही परिवार में हिंदू और मुस्लिम मिल जाएंगे। इन सब की एक ही जाति पंचायत है। और उपरोक्त वर्णित सभी देशों में बसे रिश्तेदारों के शादी-विवाह में शामिल होते हैं। सबसे ज्यादा खस्ताहाल स्थिति इनकी भारत में ही है। सरकार इन्हें विमुक्त और घुमंतू जाति के प्रमाण पत्र देने के लिए राजी नहीं है। और बिना प्रमाण पत्र के इन्हें, सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है । बेहद कमजोर स्थिति और बिखराव के कारण ये संगठित होकर अपनी जायज मांगों के लिए कोई आंदोलन भी नहीं कर सकते हैं इन्हें मूक समुदाय कहा जाता है। 
विभीषणस्य राज्याभिषेकः सनातनधर्मस्य नीतिः अस्ति :
कमी यह भी है कि इन समुदायों से यदि कोई सामाजिक कार्यकर्ता उभरता है तो सियासी दल किसी प्रकोष्ठ में शामिल कर उसे महिमामंडित कर अपने समाज का वोट जुटानेññ के कार्य में लगा देते है। इस तरह वह खुद एक अदना सा ओहदा पाकर अपने ही समुदाय का विभीषण बन जाता है। वह भूल जाता है कि उसे अपने समुदाय को न्याय दिलाना है।                                                                      
---
*Ex-Deputy secretary & director (research), National Commission for DNTs, Govt. of India. Senior fellow -ICSSR

टिप्पणियाँ

ट्रेंडिंग

ગુજરાતમાં ગુલામીનો નવો પ્રકાર: કરાર આધારિત કર્મચારીઓનું શારીરિક, માનસિક, જાતીય શોષણ

- તૃપ્તિ શેઠ  થોડા દિવસો પહેલાં ખંડેરાવ  માર્કેટ, વડોદરા  પર જે કર્મચારીઓ 5 વર્ષથી વધારે કરાર આધારિત શરતો પર કામ કરી રહયાં હતાં તેમનો   ખૂબ મોટા પાયે દેખાવ કર્યો. લગભગ 5000 કર્મચારીઓ હશે . મોટાભાગના કર્મચારીઓ  માસિક  10000-15000 પગાર પર પોતાની ફરજ બજાવી રહયાં છે. સ્વાસ્થ્ય વિભાગના કરાર આધારિત કર્મચારીઓની ફરિયાદ હતી કે કોરોનામાં કોઈ કાયમી કર્મચારી કામ કરવાં તૈયાર ન હતાં એવા પ્રતિકૂળ સંજોગોમાં , જિંદગીને હોડમાં મૂકી કામ કર્યું . પરંતુ ,કોઈ જ લાભ મળ્યો નથી. ABP news પ્રમાણે વર્ષ 2023ના ડેટા પ્રમાણે 61500 કર્મચારીઓ ગુજરાતમાં કરાર આધારિત નોકરી કરે છે. 

स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष: उत्तर प्रदेश में बेहतर स्वच्छता के लिए क्राई ने चलाया अभियान

- लेनिन रघुवंशी   चाइल्ड राइट्स एंड यू – क्राई और जनमित्र न्यास स्वच्छता ही सेवा अभियान के उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले भर में स्वच्छता और जागरूकता गतिविधियों की एक श्रृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की गई। मध्य सितंबर से अक्टूबर की शुरुआत तक चलने वाली इस पहल का उद्देश्य विभिन्न समुदायों में बेहतर स्वच्छता और स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देना था। अभियान ने विशेष रूप से बच्चों के बीच जल, सफाई एवं स्वच्छता यानि वॉश जागरूकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया, जो एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देता है।

જો આને જ્યોતિષ કહેવાય તો હું પણ જ્યોતિષી જ છું! અરે, કોઈ પણ વ્યક્તિ જ્યોતિષી બની શકે છે!

- રમેશ સવાણી*  લેખિકા અને એડવોકેટ પ્રતિભા ઠક્કર કહે છે: ‘રાશિભવિષ્ય તો મને કાયમ હાસ્યની કોલમ હોય એવું લાગે !’ અખબારો રાશિભવિષ્ય લોકહિત માટે નહીં પણ પોતાના અખબારનો ફેલાવો વધારવા છાપતા હોય છે. રામ-રાવણ/ કૃષ્ણ-કંસની રાશિ સરખી હતી પણ તેમની વચ્ચે કેટલો ફરક હતો?  

मोदी के सत्ता में आने के बाद दंगों के पैटर्न में बदलाव भारतीय समाज व राजनीति के लिए खतरनाक संकेत है

- मनोज अभिज्ञान   नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारतीय राजनीति और समाज में कई बदलाव देखने को मिले हैं. इन बदलावों का प्रभाव केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाजिक ढांचे और दंगों के स्वरूप पर भी पड़ा है. जहां एक ओर बड़े पैमाने पर होने वाले दंगे कम हुए हैं, वहीं दूसरी ओर छोटे-छोटे सांप्रदायिक दंगों, मॉब लिंचिंग और राज्य द्वारा समर्थित हिंसा में वृद्धि देखी गई है. सरकार के बुलडोजर द्वारा मकान ध्वस्त करने की घटनाओं ने यह सवाल उठाया है कि जब सत्ता स्वयं ही इस तरह की कार्रवाइयों में संलिप्त हो जाती है, तो बड़े दंगों की क्या आवश्यकता रह जाती है?

મોદીનાં નવા સંકલ્પો... મણિપુર સળતું રહે તે? મહિલા ખેલાડીઓનું યૌન શોષણ કરનારને છાવરે તે?

- રમેશ સવાણી  નફરત કોણ ફેલાવે છે? વિપક્ષ કે ખુદ વડાપ્રધાન? વડાપ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી 15/16/17 સપ્ટેમ્બર 2024 દરમિયાન ગુજરાતના પ્રવાસ છે. ત્રણ દિવસમાં મહાત્મા મંદિર ખાતે ગ્લોબલ રિ-ઇન્વેસ્ટ રિન્યુએબલ એનર્જી સમિટ/  અમદાવાદ- ગાંધીનગર મેટ્રો સેવાને લીલી ઝંડી/ સેક્ટર 1થી ગિફ્ટ સિટી સુધી મેટ્રોમાં મુસાફરી/ અમદાવાદના GMDC ગ્રાઉન્ડ ખાતે ભાજપ કાર્યકર સંમેલન અને 8 હજાર કરોડના વિવિધ વિકાસ કામોનું લોકાર્પણ વગેરે કાર્યક્રમમાં હાજર રહ્યા. વડાપ્રધાનનો જન્મદિવસ 17 સપ્ટેમ્બરના રોજ હોવાથી નર્મદા ડેમ પણ છલકાઈ જાય છે !

આવેદન પત્ર - આરોગ્યના ક્ષેત્રે ગુજરાત જીએસડીપીના માત્ર એક ટકા ખર્ચ કરે છે: ઓછામાં ઓછો 5% કરવામાં આવે

- મીનાક્ષી જોષી*  મુખ્યમંત્રીશ્રી, ગુજરાત રાજ્ય, ગાંધીનગર વિષય: આરોગ્યના ક્ષેત્રે ગુજરાત રાજય જીએસડીપીના માત્ર એક ટકા ખર્ચ કરે છે તેમાં વધારો કરીને ઓછામાં ઓછો 5% કરવામાં આવે માનનીયશ્રી,