सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आर्थिक गैर-बराबरी का मकड़जाल: 20 वर्षों में अमीरों की दौलत 16 गुणा, गरीबों की महज 1.4 प्रतिशत बढी

- राज कुमार सिन्हा 

देश आजादी के बाद समाजवादी आर्थिक-सामाजिक व्यवस्था की स्थापना के लिए संकल्प लिया था। इस संकल्प को पूरा करने संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर ने इसे संविधान के प्रस्तावना में स्थान दिया। परन्तु पिछले तीन दशकों के दौर में आर्थिक गैर- बराबरी तेजी से बढ़ी है और बढ़ती जा रही है। आजादी के शुरुआती दौर में इस गैर- बराबरी को खत्म करने की बात को हल्के ढंग से लिया गया। तर्क यह दिया गया कि पहले विकास तो हो, उसके बाद उसके लाभ के बटवारे में न्याय होने की बात आसानी से हल की जाएगी। 
इसी तर्क को अवारा पूंजीवाद (क्रोनी केपीटलिज्म ‌‌) ने गैर- बराबरी को खारिज कर नियोजित विकास की दिशा में बढ़ गया और गैर- बराबरी को विकास की अनिवार्य शर्त मान लिया गया। विकास के नाम पर स्थानीय समुदायों को प्राकृतिक संसाधनों से बेदखल किए गए कृत्य को “विकास की प्रसव पीड़ा” कह कर टाल दिया गया। 
पूंजीवादी प्रणाली में उत्पादन और वितरण सामाजिक समानता, न्याय और पर्यावरण की सुरक्षा की बजाय निजी मुनाफे से संचालित होती है। निरंतर विकास इसकी चालक शक्ति है। प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और विनाश पर आधारित विकास के कारण उन समुदायों को विस्थापित होना पड़ता है, जो इस संसाधनों पर निर्भर हैं। भूमि सुधार की बात आधी- अधूरी छोड़ दी गई। हरित क्रांति के नाम पर बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के रसायनिक खाद – बीज और जुताई- बुवाई की मशीनों के लिए देश का बाजार खोल दिया गया। देशी – विदेशी पूंजीवादी ताकतों की ओर से गैर – बराबरी को जानबूझकर भारी समर्थन मिला है। 
विकास को टिकाऊ बनाने के लिए समावेशी होना आवश्यक है। जब तक विकास का लाभ देश के सभी वर्गों, जातियों और क्षेत्रों को नहीं मिलेगा तब तक ऐसे विकास का महत्व नहीं है। 
हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत की जीडीपी 2003 में 51 लाख करोड़ की थी जो 2023 में 312 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है। लेकिन चिंता की बात है कि इन 20 वर्षों में अमीरों की दौलत 16 गुणा और गरीबों की महज 1.4 प्रतिशत बढी है।अर्थात तरक्की के मामले में गरीब वहीं के वहीं है। 
अमेरिकी मार्केटिंग एनालिसिस फर्म मर्सेल्स इंवेस्टमेंट मैनेजर्स के रिपोर्ट अनुसार भारत की 80 प्रतिशत दौलत सिर्फ दो लाख परिवारों के पास है। विनर टेक ऑल इन इंडियाज न्यू इकोनॉमी के अनुसार आर्थिक विकास से आया 80 प्रतिशत धन सिर्फ 20 कंपनियों के खाते में जा रहा है। कोरोना काल में सभी अर्थव्यवस्था डगमगा रही थी तब विश्व के अरबपतियों की आमदनी पांच खरब से बढ़कर तेरह खरब डॉलर हो गई। वर्ष 2014 से 2021 के बीच गौतम अडानी की पूंजी 432 प्रतिशत और मुकेश अंबानी की 267 प्रतिशत बढ़ी। गौतम अडानी की पूंजी 2020 में 1.4 लाख करोड़ था,जो 2021 में बढ़कर 2.34 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह चमत्कार कैसे हुआ? 
हम जानते हैं कि जब सारा देश बंद था, अस्पतालों और दवाओं की दुकानों के अलावा केवल स्टॉक मार्केट खुले थे। इन्वेस्टमेंट करने- करवाने वाली फर्म और दफ्तरों में नियमित काम हो रहा था। इससे साफ होता है कि अमीरों की पूंजी में इजाफा उनकी उत्पादन गतिविधियों के कारण नहीं हुआ था, यह पूंजी के सट्टे की करामात है। औद्योगिक क्रांति से पहले जो पूंजी लोगों के आर्थिक जीवन को संचालित करती थी, वह मुख्य तौर पर व्यापारिक पूंजी था। 18 वीं सदी के बाद जिस पूंजी ने नियंत्रणकारी भूमिका प्राप्त कर ली, वह औद्योगिक पूंजी थी। लेकिन 1990 में जो भूमंडलीकरण की शुरुआत हुआ, उसने आर्थिक दुनिया में एक नई व्यवस्था को जन्म दिया। जिसे वित्तीय पूंजी या फाइनेंस कैपिटल की अदृश्य ताकत के रूप में जाना जाता है। 
जिसका न कोई देश है न कोई सरकार है। इस वित्तीय पूंजी के लिए भारत एक बड़ा बाजार है। धारणा यह बनाया गया है कि अमीरों से टैक्स लेकर आम लोगों को सुविधाएं दी जाती है। जबकि ऑकस्फेम की रिपोर्ट  2022 के अनुसार जीएसटी का 64 प्रतिशत हिस्सा निम्न आय वाले 50 प्रतिशत लोगों से आया है। सबसे ऊची आय वाले 10 प्रतिशत लोगों से केवल 4 प्रतिशत टैक्स वसूला गया है। अर्थात 96 प्रतिशत जीएसटी निम्न और मध्य वर्ग चुका रहा है। पेट्रोल और डीजल पर टैक्स की दर राज्यों में 15 से 35 प्रतिशत तक है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल आदि उत्पादों पर 28 प्रतिशत की दर से टैक्स लगता है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, टोल टैक्स आदि मिलाकर भारतीयों के खपत खर्च पर समग्र औसत टैक्स दुनिया में सबसे ज्यादा है। 
इसलिए एक दशक में सरकार के राजस्व में 303 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। जबकि राहुल गांधी के अनुसार वर्तमान सत्ता ने कॉर्पोरेट का 16 लाख करोड़ रुपये का टैक्स माफ किया है। दूसरी ओर भारत में प्रति व्यक्ति की आय के फेहरिस्त में 143 वें नंबर पर है। भारतीय अर्थव्यवस्था का सिर बड़ा है और बाकी शरीर छोटा और कमजोर है। अर्थात कुपोषण का शिकार है। 
---
श्री राजकुमार सिन्हा ‘बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ’ के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। स्रोत: CFA 

टिप्पणियाँ

ट्रेंडिंग

સીતારામ યેચુરી માટે રાષ્ટ્ર અને તેના લોકોની જરૂરિયાતો વ્યક્તિગત મહત્વાકાંક્ષાઓથી ઉપર હતી

- રમેશ સવાણી  જીવંત, નમ્ર, સમાજ સાથે જોડાયેલા CPI(M)ના નેતા સીતારામ યેચુરી (12 ઓગસ્ટ 1952/ 12 સપ્ટેમ્બર 2024) 72મા વર્ષે આપણને છોડી ગયા છે. અત્યંત પ્રતિભાશાળી નેતા તરીકે, તેમણે ભારતીય રાજકારણમાં મહત્વપૂર્ણ સ્થાન મેળવ્યું અને માર્ક્સવાદી વિચારધારાનું ચમકતું પ્રતીક બની ગયા. વિચારો પ્રત્યેની પ્રતિબદ્ધતા, સત્યતા અને પ્રમાણિકતા માટે તેમણે લોકોને પ્રભાવિત કર્યા હતા. આપણે તેજસ્વી પ્રતિનિધિ ગુમાવ્યા છે. 

आरएसएस को लगता है चुनाव में भाजपा की सीटों में गिरावट का मुख्य कारण है दलित वोटों का इंडिया गठबंधन की ओर खिसक जाना

- राम पुनियानी*  भाजपा के लिए सन 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे निराशाजनक रहे. लोकसभा में उसके सदस्यों की संख्या 303 से घट कर 240 रह गई. नतीजा यह कि पिछली बार जहाँ केवल नाम की गठबंधन (एनडीए) सरकार थी वहीं इस बार सरकार वास्तव में एक पार्टी की न होकर गठबंधन की नज़र आ रही है. पिछली और उसकी पिछली सरकारों में गठबंधन दलों की सुनने वाला कोई नहीं था. मगर अब इस बात की काफी अधिक संभावना है कि गठबंधन के साथी दलों की राय ओर मांगों को सरकार सुनेगी और उन पर विचार करेगी. इसके चलते भाजपा अपना हिन्दू राष्ट्रवादी एजेंडा उतनी आसानी से लागू नहीं कर पाएगी, जितना पहले कर लेती थी. इसके अलावा, इंडिया गठबंधन की ताकत में भी इजाफा हुआ है और राहुल गाँधी की लोकप्रियता में भी बढ़ोत्तरी हुई है. विपक्ष अब अपनी बात ज्यादा दमख़म से कह पा रहा है. 

संथाल परगना के बांग्ला-भाषी मुसलमान भारतीय हैं और न कि बांग्लादेशी घुसपैठिये

- झारखंड जनाधिकार महासभा*  हाल के दिनों में भाजपा लगातार प्रचार कर रही है कि संथाल परगना में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए आ रहे हैं जो  आदिवासियों की ज़मीन हथिया रहे है, आदीवासी महिलाओं  से शादी कर रहे हैं और आदिवासियों की जनसंख्या कम हो रही है. क्षेत्र में हाल की कई हिंसा की घटनाओं को जोड़ते हुए इन दावों पर सामाजिक व राजनैतिक माहौल बनाया जा रहा है. ज़मीनी सच्चाई समझने के लिए झारखंड जनाधिकार महासभा व लोकतंत्र बचाओ अभियान के एक प्रतिनिधिमंडल ने संथाल परगना जाकर हर सम्बंधित मामले का तथ्यान्वेषण किया. पाए गए तथ्यों को प्रेस क्लब, रांची में प्रेस वार्ता में साझा किया गया. 

भारत में मुसलमानों और ईसाईयों के बारे में गलत धारणाएं ही उनके खिलाफ हिंसा की मुख्य वजह

- राम पुनियानी*  जुलाई 2024 में इंग्लैड के कई शहरों में दंगे और उपद्रव हुए. इनकी मुख्य वजह थीं झूठी खबरें और लोगों में अप्रवासी विरोधी भावनाएं. अधिकांश दंगा पीड़ित मुसलमान थे. मस्जिदों और उन स्थानों पर हमले हुए जहां अप्रवासी रह रहे थे. इन घटनाओं के बाद यूके के ‘सर्वदलीय संसदीय समूह’ ने भविष्य में ऐसी हिंसा न हो, इस उद्देश्य से एक रपट जारी की. रपट में कहा गया कि “मुसलमान तलवार की नोंक पर इस्लाम फैलाते हैं” कहने पर पाबंदी लगा दी जाए. इस्लामोफोबिया की जड़ में जो बातें हैं, उनमें से एक यह मान्यता भी है.

झारखंड उच्च न्यायलय में केंद्र ने माना, संथाल परगना में ज़मीन विवाद में बांग्लादेशी घुसपैठियों का जुड़ाव नहीं

- झारखंड जनाधिकार महासभा  संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में झारखंड उच्च न्यायलय में केंद्र सरकार ने 12 सितम्बर 2024 को दर्ज हलफ़नामा में माना है कि हाल के ज़मीन विवाद के मामलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों का जुड़ाव स्थापित नहीं हुआ है. उच्च न्यायलय में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दर्ज PIL में दावा किया गया था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा आदिवासियों से  शादी कर ज़मीन लूटी जा रही है व घुसपैठ हो रही है.  

डबल बुलडोज़र भाजपा राज नहीं चाहिए, हेमंत सरकार जन वादे निभाए: ग्रामीणों की आवाज़

- झारखंड जनाधिकार महासभा  आज राज्य के विभिन्न जिलों से 2000 से अधिक लोग राजधानी रांची पहुंचे और हेमंत सोरेन सरकार को अपूर्ण वादों और झारखंड से भाजपा को भगाने की ज़रूरत को याद दिलाए. झारखंड जनाधिकार महासभा ने राज भवन के समक्ष धरने का आयोजन किया. धरने में आये लोगों के नारे “भाजपा हटाओ, झारखंड बचाओ” और “हेमंत सोरेन सरकार, जन मुद्दों पर वादा निभाओ” क्षेत्र में गूँज रहा था.

जाति जनगणना पर दुष्प्रचार का उद्देश्य: जाति को ऐसी सकारात्मक संस्था बताना, जो हिन्दू राष्ट्र की रक्षा करती आई है

- राम पुनियानी*  पिछले आम चुनाव (अप्रैल-मई 2024) में जाति जनगणना एक महत्वपूर्ण मुद्दा थी. इंडिया गठबंधन ने जाति जनगणना की आवश्यकता पर जोर दिया जबकि भाजपा ने इसकी खिलाफत की. जाति जनगणना के संबंध में विपक्षी पार्टियों की सोच एकदम साफ़ और स्पष्ट है.